Breaking News

गाडिय़ां चुरा कर चेसिस-नंबर मिटाते, महंगे दामों पर बेच देते:पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

दौसा पुलिस ने अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 4 कार बरामद की गई हैं। एसपी सागर राणा के निर्देशन में डीएसटी और सदर थाना पुलिस द्वारा पकड़े चोर दूसरे राज्यों में कार चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद यहां लाकर चोरी के वाहनों को बेचते थे।
इसके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है, जिससे कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।

No comments