Breaking News

बुजुर्गों को घर बैठे दवा पहुंचाने की तैयारी:पहले चरण में जुड़ेंगे चार लाख से अधिक पेंशनकर्मी

राजस्थान में बुजुर्गों को घर बैठे मुफ्त दवा पहुंचाने की योजना इसी साल सरकार के 2 साल पूरे होने पर लागू हो सकती है। पहले चरण में सरकारी सेवा से रिटायर हुए चार लाख से अधिक पेंशनधारियों को राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम कार्ड के तहत उन्हें दवाई की होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी।
अच्छा फीडबैक मिलने पर दूसरे चरण में इसे सभी वर्ग के 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए लागू किया जाएगा। इसके लिए तमिलनाडु में घर-घर राशन पहुंचाने वाले मॉडल की स्टडी की जा रही है।

No comments