पेपर मिल में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल स्वाहा
चौमूं उपखंड के कालाडेरा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भगवती पेपर मील फैक्ट्री में सोमवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री परिसर में रखा कच्चा और तैयार माल जलकर खाक हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

No comments