Breaking News

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा: 42 भारतीय उमराह यात्रियों की मौत की आशंका

सऊदी अरब में आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 42 भारतीय उमराह यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। यह भयावह दुर्घटना तब हुई जब तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मक्का से मदीना जाते समय एक डीजल टैंकर से टकरा गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, बस में सवार अधिकांश यात्री भारत के हैदराबाद, तेलंगाना के रहने वाले थे।
मक्का से मदीना जा रही एक बस सऊदी अरब में डीज़ल टैंकर से टकरा गई, जिससे आग भड़क उठी और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मक्का से मदीना जा रही एक बस सऊदी अरब में डीज़ल टैंकर से टकरा गई, जिससे आग भड़क उठी और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। 

No comments