Breaking News

राजस्थान पुलिस ने पंजाबी सिंगर का साउंड बंद कराया

राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी के कार्यक्रम का साउंड बंद करा दिया। वह एक शादी समारोह में परफॉर्म कर रहे थे। इसका खुलासा खुद सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर किया है।
सिंगर ने कहा कि इसके बाद उन्होंने बिना माइक के गाया। सिंगर जस्सी ने हंसने वाले इमोजी के साथ इंस्टा पर लिखा- पुलिस साड्डी साउंड बंद करा सकदी आ पर रौनक किद्दां बंद कराएगी इसका मतलब यह है कि पुलिस हमारा साउंड बंद करवा सकती है, लेकिन रौनक कैसे बंद कराएगी

No comments