विदेशी स्टील स्क्रैप के नाम पर मेटल वेस्ट की डिलीवरी - इंदौर की कंपनी पर ठगी का आरोप
भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली देश की सबसे विश्वसनीय ई नीलामी सेवा- एमएसटीसी के प्लेटफॉर्म पर एक बड़े और योजनाबद्ध फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जोधपुर की फर्म सूरज इंटरप्राइजेज ने आरोप लगाया है कि इंदौर की पेगासस इनलैंड कंटेनर डिपो प्राइवेट लिमिटेड ने उन्हें ऑनलाइन नीलामी में 'स्टेनलेस स्टील स्क्रैप' के नाम पर धातु का कचरा बेचकर लगभग 20 लाख रुपए की ठगी की है।
एमएसटीसी एक मिनी रत्न कंपनी है, जो ई-कॉमर्स का बड़ा प्लेटफॉर्म है। यह अब तक 4 लाख से ज्यादा नीलामी कर चुका है।
एमएसटीसी एक मिनी रत्न कंपनी है, जो ई-कॉमर्स का बड़ा प्लेटफॉर्म है। यह अब तक 4 लाख से ज्यादा नीलामी कर चुका है।

No comments