दुनिया को चौंकाने वाला आंकड़ा, डेटा खपत में भारत नंबर-1
भारत न सिर्फ डिजिटल दौड़ में शामिल है, बल्कि अब वह इसे लीड करने की स्थिति में पहुंच गया है. स्वीडन की कंपनी एरिक्सन की ताजा मोबिलिटी रिपोर्ट इसकी गवाह है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत का हर सक्रिय स्मार्टफोन यूजर दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा की खपत कर रहा है. यह खपत 36 त्रक्च डेटा प्रति माह है, जो दुनिया के अन्य देशों से काफी ज्यादा है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2031 तक यह खपत बढ़कर 65 त्रक्च प्रति माह तक पहुंच सकती है.

No comments