Breaking News

सरकारी जमीन को निजी बताकर बेचा:बीकानेर होटल प्राइवेट लिमिटेड प्रतिनिधि धोखाधड़ी में फंसे

बीकानेर की सबसे महंगी और पॉश कॉलोनी समता नगर में सरकारी जमीन को अपनी बताकर बेचने के मामले में बीछवाल थाने में पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें बीकानेर होटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने अब सभी मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।
सभी में आरोप है कि बीकानेर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें धोखाधड़ी करते हुए नगर विकास न्यास की भूमि पर अपना स्वामित्व बताते हुए अपने स्वामित्व से अधिक भूमि का विक्रय पत्र जारी किया।  इसी विक्रय पत्र के आधार पर इन लोगों ने जमीन खरीद ली। अब सरकारी रिकार्ड में ये जमीन नगर विकास न्यास की बताई जा रही है।

No comments