Breaking News

सीबीएसई हुआ सख्त! - 10वीं-12वीं बोर्ड से पहले स्कूलों को चेतावनी

सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूलों को साफ कर दिया है कि हर कार्य तय सीमा में पूरा न किया तो बोर्ड सख्त एक्शन लेने को मजबूर होगा। उक्त बारे जारी पत्र में बोर्ड ने स्कूलों को अंक अपलोड करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने पर जोर दिया है। पिछले समय से हुई कई गलतियों को सामने रखते हुए बोर्ड ने यह साफ किया है कि अंक अपलोड करने की प्रक्रिया में अक्सर गलतियां सामने आती रही हैं।
स्कूलों से कहा गया है कि वे गंभीरता से निर्देशों का पालन करें और गलतियों से बचें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बाद में अंक सुधार के लिए अनुरोध न करें। इसका सीधा मतलब है कि स्कूलों को शुरुआत में ही सही और सटीक जानकारी अपलोड करनी होगी, अन्यथा बाद में किसी भी त्रुटि को सुधारने में समस्या आ सकती है। 

No comments