Breaking News

क्रिप्टो मार्केट में भूचाल - 17 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 6त्न से ज्यादा टूटकर 3 लाख करोड़ डॉलर के नीचे फिसल गया। बिटकॉइन, इथेरियम सहित ज्यादातर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में तेज गिरावट ने माहौल को और नेगेटिव बना दिया है। कई दिनों से जारी कमजोरी के बीच यह 24 घंटे की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक कुल क्रिप्टो मार्केट कैप 3.14 लाख करोड़ डॉलर पर था, जो आज सुबह 9:30 बजे 2.95 लाख करोड़ डॉलर तक गिर गया यानी सिर्फ 24 घंटे में 0.19 लाख करोड़ डॉलर का निवेश ध्वस्त हो गया। 

No comments