जल संसाधन विभाग में पदोन्नतियां पूर्ण होने पर कर्मचारियों में खुशी
जल संसाधन विभाग में मंत्रालयिक कर्मचारियों की वर्ष 2025-26 की समस्त पदोन्नतियां पूर्ण होने पर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है । विभाग के मुख्य अभियंता हनुमानगढ़ प्रदीप रुस्तगी ने कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के 12 व वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 9 कर्मचारियों के सिंचाई मंत्री सुरेश रावत के अनुमोदन के बाद पदस्थापन आदेश जारी किए हैं।
रीमा के संभागीय अध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने बताया कि उच्च पदों की पदोन्नति होने के तुरंत बाद मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी ने एक ही दिन में दोनों पदों की पदोन्नति कर दी।

No comments