Breaking News

सूरतगढ़ तहसील क्षेत्र में खातेदारी के 2650 प्रकरण लंंबित, किसान परेशान


श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सैंकड़ों किसानों की कृषि भूमि की खातेदारी नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मामले को सूरतगढ़ विधायक डंूगरराम गेदर विधानसभा के चौथे सत्र सितंबर में उठा चुके हैं। किसानों का कहना है कि खातेदारी का इंतजार करते-करते कुछ किसान तो दुनिया छोड़ चुके हैं, मगर उनके प्रकरण आज भी  लंबित हैं। 
तहसील कार्यालय के अनुसार  सूरतगढ़ में कुल 2650 प्रकरणों में खातेदारी जारी करना शेष है। इनमें टीसी आवंटन, सामान्य आवंटन, स्मॉल पैच, मीडियम पैच एवं 1955 पूर्व के आवंटन आदि प्रकरण शामिल हैं। 

No comments