Breaking News

बीएसएफ की बाइक रैली का जवानों ने किया स्वागत


रायसिंहनगर में बीएसएफ के स्थापना दिवस डायमंड जुबली के उपलक्ष्य में निकाली जा रही बाइक रैली का आज सीमा सुरक्षा बाल के कैंपस में पहुंची। जहां 163 बटालियन के जवानों ने रैली का स्वागत किया। यह बाइक रैली जम्मू से 9 नवंबर को रवाना हुई थी जिसमें लगभग 40 बाइकर्स जवान शामिल हंै। इसमें चार महिला जवान भी शामिल है। 
बीएसएफ के जवान यह जवान 1800 किलोमीटर का सफर तय करते हुए बाइक रैली के रूप में 19 नवंबर को भुज पहुंचेंगे जहां रैली का समापन होगा। 

No comments