वामपंथियों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में मूंग व कपास की एम-एसपी दर पर खरीद करने एवं अन्य मांगों का समाधान करने की मांग को लेकर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी जिला कमेटी श्रीगंगानगर ने गुरुवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर को सात सूत्री ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन के दौरान वामपंथी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब एवं किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की है कि जिले में खरीफ की फसल में पानी की कमी के कारण किसानों को भारी नुक्सान हुआ है।
No comments