मल्टीपर्पज स्कूल में दो दिवसीय कबड्डी का महासंग्राम 16 से, तैयारियां पूरी
श्रीगंगानगर जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति एवं सरदार भगत सिंह युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 16 व 17 नवम्बर को पुरानी आबादी मल्टीपर्पज स्कूल के खेल मैदान में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को चहल चौक के नजदीक कुम्हार धर्मशाला में कबड्डी प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र बागड़ी ने बताया कि इस विशाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11,000 और रनर-अप टीम को 7,100 रुपए की नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

No comments