राजस्थान में बारिश से अमरूद की फसल को भारी नुकसान, 120 करोड़ के राजस्व का घाटा
राजस्थान में इस बार सवाईमाधोपुर, करौली, दौसा और बूंदी बेल्ट के मीठे अमरूदों की मिठास बारिश में घुल गई। भारी बारिश और जलभराव ने हजारों बीघा बागानों को नष्ट कर दिया। पैदावार घटने से बाजार में अमरूद के भाव 55 रुपए किलो तक पहुंच गए। जयपुर, दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में सप्लाई आधी रह गई।
उद्यान विभाग इस बार अमरूद उत्पादन प्रभावित होने से 120 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व घाटे का आकलन मान रहा है। पहले अमरूदों से 500 करोड़ रुपए तक का राजस्व होता था जो घटकर इस बार पौने चार सौ करोड़ रुपए रह गया है।

No comments