बदल गई कोटा मंडी में समय और एंट्री गेट समेत कई व्यवस्थाएं
भामाशाहमंडी में इन दिनों पौन दो लाख जिंसों की आवक हो रही है। इनमें धान सबसे ज्यादा है। हालात यह है कि मंडी प्रशासन को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट रहे हैं।
कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के महामंत्री महेश खंडेलवाल ने बताया कि आज 13 नवंबर से आगामी आदेश तक कृषि जिंसों के प्रवेश पर समयबद्ध नियंत्रण रहेगा।
नई व्यवस्था के तहत मंडी प्रांगण में सुबह 6 से 9 बजे तक तथा दोपहर 2 से रात्रि 11 बजे तक कृषि जिंसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंडी अवकाश के दिन भी पूरे दिन कृषि जिंसों की आवक पर रोक रहेगी।

No comments