पाली में अब एसआईटी करेंगी लापता मनोहर की तलाश
पाली जिले के बहुचर्चित लापता मनोहर राजपुरोहित प्रकरण एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर एसपी आदर्श सिंधू ने अब इस केस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी है। जो लापता मनोहर को खोजने के लिए नए सिरे से फिर से जांच शुरू करेगी।
लेकिन सवाल आज भी वही है 9 साल बाद भी मनोहर कहां है? क्या 25 लाख की फिरौती के वो 6 खत सिर्फ बहकावे थे या किसी संगठित साजिश का हिस्सा ? बदमाशों के पास मनोहर का स्कूल बैग कैसे पहुंच गया ?। जैसे कई सवाल है जो पड़ताल के बाद ही साफ हो सकेंगे।

No comments