जयपुर: 'सेल्फी प्वाइंट' बना हवामहल के सामने का गड्ढा, पर्यटक ले रहे खतरनाक तस्वीरें
पिंक सिटी जयपुर के सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट हवामहल के ठीक सामने सड़क पर बना एक गड्ढा इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है. आलम यह है कि सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर कई पर्यटक इस गड्ढे में उतरकर तस्वीरें लेने लगे हैं. कुछ तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जो सीधे राजस्थान टूरिज्म की गलत छवि पेश कर रही हैं.
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस गड्ढे की शिकायत नगर निगम से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे ठीक करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. सड़क पर बना यह बड़ा गड्ढा न सिर्फ दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है, बल्कि शहर की पर्यटन साख को भी नुकसान पहुंचा रहा है.

No comments