राजस्थान में उत्तरी बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सामान्य से नीचे लुढ़का पारा
राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। यहां तापमान लगातार गिर रहा है और उत्तरी बर्फीली हवाओं ने मुसिबत और बढ़ा दी है। यहां खून जमा देने वाली सर्दी का अहसास होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। कुछ जिले तो ऐसे भी हैं, जहां तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में दुबके हुए हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लिया जा रहा है। इस बीच शीतलहर में कमी आने से लोगों को कुछ राहत मिली है।
राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है और मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान की कमी से ठंड बढ़ रही है, हालांकि दिन के समय खिली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इस बीच शीतलहर में भी कमी आई है।
राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है और मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान की कमी से ठंड बढ़ रही है, हालांकि दिन के समय खिली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इस बीच शीतलहर में भी कमी आई है।

No comments