Breaking News

समय से पहले न खोले रिजर्व कोच में मिडिल बर्थ, रेलवे ने जारी की एडवायजरी

ट्रेन में निर्धारित समय से पूर्व मिडिल बर्थ खोलना अथवा देर तक खुला रखना कई बार विवाद व परेशानी का कारण बन जाता है। इस प्रकार की शिकायतों पर रेलवे ने रिजर्व कोचों में मिडिल बर्थ के उपयोग के लिए जागरूकता बढ़ाने व नियमों की पालना के लिए एडवाइजरी जारी की है।
रेलवे ने कोच में चढऩे के बाद निर्धारित समयानुसार ही मिडिल बर्थ खोलने व सुबह निर्धारित समय पर बर्थ को समेटने की अपील की है। ताकि अन्य सहयात्रियों को बैठने-उठने में असुविधा न हो। जोधपुर रेल मंडल महाप्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मिडिल बर्थ से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments