Breaking News

गंगानगरी किन्नू और गाजर थे धर्मेन्द्र की खास पसंद


दग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र को गंगानगर  किन्नू और गाजर खासे पसंद थे। वे अपने फार्म हाउस में श्रीगंगानगर गाजर भी उगाते थे। इसके लिए उन्होंने यहां से बीज भी मंगवाया था। उन्हें हर साल  किन्नू और गाजर भेजने वाले शख्स थे, यहां के  किन्नू  व्यापारी बाबू खान रिजवी। 
बाबू खान धर्मेन्द्र से वर्ष 2004 में उस समय मिले थे, जब  उन्होंने बीकानेर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान उनका काफिला कैंचियां होते हुए पदमपुर की ओर निकला था। उस दौरान  सूरतगढ़ रोड स्थित कैंचियां चौरोह पर उनसे पहली बार मिलना हुआ।  

No comments