परिवार सहित नागौर नरमा चुगाई करने गया था परिवार पीछे घर से सोना व गेहूं चोरी
सादुलशहर कस्बे के पतली गांव में खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक गरीब परिवार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने के आभूषण, गेहूं और स्टील-पीतल के बर्तन पार कर लिए। पीडि़त परिवार करीब दो माह बाद नागौर से मजदूरी कर घर लौटा, तब वारदात का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीडि़त बिन्दर सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पिछले दो महीनों से नागौर इलाके में नरमा चुगाई का काम कर रहा था। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। विगत 19 नवंबर को शाम 3.15 बजे परिवार सहित घर पहुंचा तो देखा कि घर के दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो संदूक के ताले भी टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था।

No comments