चमकाने का झांसा देकर सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े दो युवक
सूरतगढ़ शहर में आभूषण पॉलिश करवाने के बहाने ठगी का एक नया मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 27 निवासी गौरव कुमार की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को दोपहर करीब 12:15 बजे दो अज्ञात व्यक्ति गौरव कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने खुद को तांबा, चांदी और सोने के आभूषण पॉलिश करके चमकाने वाले बताकर गौरव की माता और पत्नी को विश्वास में लिया। पहले उन्होंने तांबे के बर्तन पॉलिश करके चमका दिए, जिससे विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद गौरव की माता ने अपनी आधा तोला सोने की अंगूठी, और पत्नी ने दो कोने कंगन पॉलिश करवाने के लिए दे दिए। आभूषण हाथ में लेते ही दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए।

No comments