Breaking News

पंजाब का अधेड़ लग्जरी गाड़ी में 8 किलो अफीम सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस ने जामनगर-अमृतसर एक्सपे्रस हाइवे पर पंजाब के एक व्यक्ति को लग्जरी गाड़ी में 8 किलो से अधिक अफीम ले जाते हुए काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच सूरतगढ़ सिटी थाना प्रभारी दिनेश सारण को सौंपी गई है। 
थाना प्रभारी कलावती ने पुलिस टीम के साथ बीती रात हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान पंजाब के मोगा कस्बे में दौराज रोड धीरवाली गली सिटी गार्डन निवासी 53 वर्षीय कलविन्द्र सिंह परेसर पुत्र तारा सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 8 किलो 164 ग्राम अफीम बरामद की। 

No comments