Breaking News

श्रीगंगानगर के दो युवकों का पंजाब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा


श्रीगंगानगर के दो युवकों को पंजाब पुलिस द्वारा अबोहर में गिरफ्तार करने के मामले में गंैगस्टर्स से ताल्लुकात होने की जानकारी सामने आई है। पंजाब पुलिस ने अबोहर सिटी थाना टू में पूर्व में फिरौती की मांग को लेकर दर्ज मुकदमे में श्रीगंगानगर के दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवकों को कोर्ट मेें पेश किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अबोहर सिटी थाना टू में पूर्व में दर्ज एफआईआर संख्या 114 में श्रीगंगानगर की अम्बिका सिटी निवासी साहिल वधवा व विनोबा बस्ती निवासी मुकुंद मूंदड़ा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मुकदमे मेें आरोप था कि गैंगस्टर्स ने फोन करके फिरौती मांगी थी।

No comments