संजना जाटव और रेहाना रियाज कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बनीं
कांग्रेस ने भरतपुर सांसद संजना जाटव और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इन नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाकर संबंधित राज्य के प्रभारी के साथ अटैच किया है। संजना जाटव को राष्ट्रीय सचिव बनाकर मध्य प्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी के साथ अटैच किया है। रेहाना रियाज को महाराष्ट्र प्रभारी महासचिव के साथ अटैच किया है।

No comments