Breaking News

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त लगातार बनी हुई है। बुधवार 12 नवंबर को एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,23,943 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी में भी तेजी आई है, ये 1,55,381 रुपए प्रति किग्रा पर है। डॉलर की कमजोरी और दिसंबर में यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से रेट कट की उम्मीदों ने इन कीमती धातुओं को सपोर्ट दिया, जिससे आज भी इसकी कीमतें बढ़़ी हुई दिखी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड लगातार चौथे सेशन में चढ़ा। आज स्पॉट गोल्ड 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 4,120 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। 

No comments