नमक के कट्टों के नीचे छुपा 18 लाख का डोडा-पोस्त छिलका पकड़ा
चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 360 किलो डोडा-पोस्त छिलका जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से ट्रक को भी जब्त किया है. जब्त डोडा-पोस्त छिलका का बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपए बताया गया है.
सीआई गौरव खिडिय़ा ने बताया कि गश्त के दौरान जब सब इंस्पेक्टर गिरधारीलाल मय पुलिस जाब्ता पडि़हारा पहुंचे, तो टोल प्लाजा के पास मेगा हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था. ट्रक के पास दो युवक भी थे, जो तिरपाल बांध रहे थे. पुलिस को देखकर ये लोग ट्रक में सवार होकर जाने का प्रयास किया, तो शंका हुई.

No comments