Breaking News

राजाखेड़ा में दो बीएलओ निलंबित:मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही

राजाखेड़ा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर दो बूथ लेवल अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी.टी. ने की है।
कार्य में लापरवाही के कारण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राजाखेड़ा के मतदान केंद्र संख्या 206 में कार्यरत बीएलओ मोहन लाल को निलंबित किया गया है।इसी तरह, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र धौलपुर के भाग संख्या 205 के बूथ लेवल अधिकारी रविन्द्र सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
 

No comments