Breaking News

स्कूटी से 1.32 लाख नगदी चोरी, 2 मिनट में वारदात को दिया अंजाम

अजमेर में एक व्यापारी की स्कूटी से 1 लाख 32000 नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। व्यापारी अपने भाई की दुकान पर गया था। करीब 2 मिनट में चोर ने वारदात को अंजाम दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीडि़त व्यापारी की ओर से क्लॉक टावर थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चंद्रवरदाई नगर निवासी टेकचंद सिंधी ने बताया कि पड़ाव में उसके अनाज की दुकान है। अपनी भाई की दुकान पर काम से रुका हुआ था। इसी बीच स्कूटी के अंदर से नगदी से भरा बैग एक अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। 

No comments