यमुना प्रवाह यात्रा को सीएम भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा देश के चार कोनों से शुरू की गई 'सरदार-150 यूनिटी मार्च' के तहत बुधवार को जयपुर से 'यमुना प्रवाह पदयात्रा' को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमर जवान ज्योति शहीद स्मारक से शुरू हुई इस यात्रा में राजस्थान सहित आठ राज्यों के यात्री शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने यात्रियों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के राष्ट्र एकीकरण में योगदान को याद किया और कहा कि ये यात्राएं देश में एकता और अखंडता का संदेश लेकर जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने यात्रियों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के राष्ट्र एकीकरण में योगदान को याद किया और कहा कि ये यात्राएं देश में एकता और अखंडता का संदेश लेकर जा रही हैं।

No comments