Breaking News

संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस का कार्यक्रम - 7 नई भाषाओं में संविधान जारी किया

देश में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रपति कर रही हैं। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के सांसद इसमें शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुवादित संस्करण को 9 भाषाओं में जारी किया। इनमें मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया शामिल हैं। इस पहल के बाद अब भारत का संविधान इन भाषाओं में भी उपलब्ध होगा, जिससे अधिक लोग अपनी भाषा में संविधान को पढ़ और समझ सकेंगे।

No comments