14500 फीट की ऊंचाई पर त्रिकोर शक्ति के जवानों को विशेष ट्रेनिंग
गंगटोक में 14,500 फीट ऊंचाई पर तापमान -30 डिग्री तक गिर जाता है, वहां सेना के जवान खुद को ही हथियार बना चुके हैं। त्रिशक्ति कोर के जवानों को आर्मी मार्शल आट्र्स रूटीन यानी एएमएआरआई ट्रेनिंग दी जा रही है। यह तब काम आती है जब बंदूक जाम, गोली खत्म हो जाए या दुश्मन इतना पास हो कि फायरिंग का मौका ही न मिले। एक लेफ्टिनेंट ने बताया कि अब हथियार की जरूरत कम लगती है, क्योंकि हम खुद हथियार बन चुके हैं।

No comments