पुलिस गश्त खत्म होते ही सक्रिय हो रहे चोर,:अलसुबह दुकानों को बना रहे निशाना
झुंझुनूं शहर में चोरी की वारदातों का समय अब बदल चुका है। चोरों ने नया पैटर्न अपना लिया है—पुलिस की रात्रि गश्त खत्म होते ही अलसुबह का समय उनके लिए वारदात करने का सुरक्षित मौका बन गया है। मंडावा मोड़ के पास 99 मार्केट स्थित एक गिफ्ट आइटम की दुकान में बुधवार अल सुबह चोरी की वारदात हुई। खास बात यह है कि यह दुकान मंडावा मोड़ पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है।
करीब 24 मिनट तक वह अंदर सामान खंगालता रहा। दुकान के गल्ले में रखे 22 हजार रुपये नकद और गिफ्ट आइटम समेत कई वस्तुएं लेकर सुबह 5:56 बजे वह मंडावा मोड़ सर्किल की ओर निकल गया।
करीब 24 मिनट तक वह अंदर सामान खंगालता रहा। दुकान के गल्ले में रखे 22 हजार रुपये नकद और गिफ्ट आइटम समेत कई वस्तुएं लेकर सुबह 5:56 बजे वह मंडावा मोड़ सर्किल की ओर निकल गया।

No comments