Breaking News

मार्केट में अब आई लॉरेंस के नाम की जैकेट भी, 5 लोगों को दबोचा, 41 जैकेट्स बरामद

राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी बड़े गुनाहों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट भी अब बाजार में आ गई है. कोटपुतली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट्स बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे लॉरेंस का नाम लिखी हुई 35 जैकेट्स बरामद की गई है. वहीं इसी तरह की कार्रवाई जोधपुर में भी की गई है. पुलिस ने वहां भी दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से लॉरेंस के नाम वाली 6 जैकेट्स बरामद की है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

No comments