Breaking News

यूपी का हिस्ट्रीशीटर बसों में यात्रियों को बिस्किट खिलाकर करता था ठगी, राजस्थान पुलिस ने पकड़ा

जयपुर में बस यात्रियों को बिस्किट में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रांसपोर्ट नगर से आगरा तक हाईवे पर चलने वाली बसों में दर्जनों वारदात कबूल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से नशे की गोलियां और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी जहरखुरानी के मामलों में कई बार जेल जा चुका है।
डीसीपी संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजू यादव उर्फ रघुवीर सिंह तालग्राम, कन्नौज का रहने वाला है। वह लंबे समय से बस यात्रियों को निशाना बना रहा था।

No comments