Breaking News

कोटा की बेटी अरुंधति वल्र्ड कप फाइनल में

कोटा की महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे बॉक्सिंग वल्र्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अब विश्व चैंपियन बनने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। खास बात यह है कि अरुंधति ने पूर्व विश्व चैंपियंस को मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
कोच गौतम ने विश्वास जताया कि फाइनल में उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान की मजबूत खिलाड़ी अजीजा जोकीरोवा से 20 नवंबर को होगा। कोटा के खेल प्रेमियों को अरुंधति से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। 

No comments