Breaking News

राजस्थान में आज शाम से बिखरेंगे घूमर के रंग

राजस्थान आज बुधवार की शाम एक साथ थिरकने वाला है। लोक-संस्कृति की चमक, रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकें और घूमर की लय पर झूमता राजस्थान—कुछ ऐसा नजारा होगा। जब प्रदेश के सातों संभागों में एक साथ घूमर फेस्टिवल-2025 का भव्य आगाज़ होगा। पिछले कई दिनों से जिस आयोजन की चर्चा गांव-ढाणी से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही थी, वो घड़ी आखिर आ ही गई। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर। हर जगह शाम 4.30 बजे से शुरू होगा लोक-संस्कृति का महा समागम।

No comments