टिब्बी में इंटरनेट बंद,एक दर्जन किसानों को हिरासत में लिया:एथेनॉल फैक्ट्री विरोध में धरना स्थल छावनी बना
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी कस्बे में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में चल रहे 15 माह पुराने धरने पर मंगलवार 18 नबंवर सुबह पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की। पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे करीब एक दर्जन किसानों को हिरासत में लिया है। सावधानी के तौर पर टिब्बी में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
टिब्बी थाने, एसडीएम कार्यालय और चक पांच आरके स्थित प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जिनेश तंवर के नेतृत्व में 400 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर से आरएसी व क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी बुलाई गई हैं।

No comments