राजस्थान के माउंट आबू में पारा शून्य, ओस बर्फ बनी:बद्रीनाथ में झील-झरने जमे
पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत ठिठुर रहा है। दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में पारा माइनस 8 डिग्री चला गया है, जिससे वहां झरने और झीलें जम गई हैं।
राजस्थान में साल 2021 के बाद पहली बार नवंबर में टेम्परेचर 5 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान फतेहपुर में सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बद्रीनाथ धाम में पारा माइनस 8 डिग्री चला गया है, जिससे वहां ऋषिगंगा झरना और शेषनेत्र झीलें जम गई हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और राजगढ़ समेत 26 जिलों में मंगलवार को शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

No comments