क्रिप्टो से मनी लॉन्ड्रिंग! सरकार की रडार पर 27 एक्सचेंज
भारत में पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन ठगी इतनी तेज़ी से बढ़ी है कि कई लोग समझ ही नहीं पाते कि उनका पैसा कैसे और कहां गायब हो गया. जनवरी 2024 से सितंबर 2025 तक हुए मामलों की जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई. कम से कम 27 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों को अपराधियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इन एक्सचेंजों को एक ही तरह के तरीके से इस्तेमाल किया गया, जहां साइबर ठगों ने 2,872 लोगों से कुल 623.63 करोड़ रुपये ठगकर उन्हें डिजिटल वॉलेट्स और एक्सचेंजों के चक्कर में फंसा दिया.

No comments