बदरीनाथ हाईवे पर 32 नए भूस्खलन जोन
इस वर्ष हुई भारी बरसात से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 नए भूस्खलन जोन पैदा हो गए हैं। जबकि, 45 जोन पहले से चिह्नित हैं, जिसमें 22 का पहले चरण में स्थायी ट्रीटमेंट किया जा रहा है। भूस्खलन व भूधंसाव जोन से हाईवे कई जगहों पर अति संवेदनशील हो रखा है। इन नए भूस्खलन जोन का टीएचडीसी के विशेषज्ञ दल ने स्थलीय निरीक्षण कर दिया है। अब, टीएचडीसी द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसे एनएच के डिवीजन कार्यालय के माध्यम से भारत सरकार को भेजा जाएगा।

No comments