जयपुर में बस हड़ताल: 100 लो-फ्लोर बसें रुकीं, हजारों यात्री परेशान
जयपुर शहर में आज सुबह से सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। जेसीटीसीएल की 100 बसों का चक्काजाम कर दिया गया है। बसों के ड्राइवर और कंडक्टरों ने हड़ताल कर दी हैं। जिसके कारण शहर की कई रूटों पर बसें गायब हो गई है। आज सुबह से बस स्टॉप पर यात्रियों की लंबी लाइनें दिख रहीं है। जेसीटीसीएल के बगराना आगार में लो-फ्लोर बसों का संचालन संभालने वाली निजी कंपनी पारस ट्रेवल्स के ड्राइवर अचानक हड़ताल पर चले गए हैं। चालक वेतन बढ़ाने, ईएसआई, पीएफ और मृत चालक के परिवार को आर्थिक सहायता सहित कई मांगों को लेकर डिपो के बाहर जमा हो गए। इधर, शहर में बसों के इंतजार में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

No comments