Breaking News

राजस्थान में एसआईआर अभियान में गंभीर लापरवाही उजागर, जिंदा व्यक्ति को मतदाता सूची में बताया मृत

राजस्थान में निर्वाचन विभाग की देखरेख में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। गंगापुरसिटी के वार्ड नम्बर 33, नहर रोड निवासी 72 वर्षीय सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्साधिकारी और कवि गोपीनाथ पुत्र महेश चंद शर्मा को मतदाता सूची में मृत घोषित कर दिया गया।
गोपीनाथ ने बताया कि 16 नवम्बर तक उन्हें एसआईआर का परिगणना प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। जब उन्होंने बीएलओ छोटूखान से जानकारी ली तो पता चला कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। यह सुनकर वे स्तब्ध रह गए। उनका कहना है कि जीवित रहते हुए मृत घोषित करना न केवल अपमानजनक है बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया की गंभीर लापरवाही भी है।

No comments