Breaking News

अयोध्या राम मंदिर पर मोदी-भागवत ने धर्मध्वजा फहराई - पहली मंजिल पर बने राम दरबार की पूजा की

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी।
इसके साथ ही राम मंदिर संपूर्ण हो गया। इस दौरान पीएम मोदी भाव विभोर हो गए। धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इससे पहले, राम मंदिर में पीएम मोदी ने मोहन भागवत के साथ फस्र्ट फ्लोर पर बने रामदरबार में पहली बार पूजा और आरती की। रामलला के दर्शन किए। पीएम रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सप्त ऋषियों के भी दर्शन किए, भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा।
इससे पहले पीएम मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक करीब डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए और जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया।

No comments