सभापति ने किया शहर का निरीक्षण:नगरपरिषद क्षेत्र में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर जाहिर की नाराजगी
नागौर नगरपरिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था लंबे समय से बिगड़ी हुई है। सभापति बनने के बाद सभापति नीतू तोलावत के पास सफाई व्यवस्था को लेकर बार बार शिकायतें आ रही थी। शिकायतों को देखते हुए सभापति तोलावत ने आज विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर किया।
सफाई व्यवस्था के साथ साथ ही नगरपरिषद क्षेत्र में आवारा पशुओं और अतिक्रमण के मामले भी सामने आए । सभापति ने मौके पर ही सफाई निरीक्षक को बुलाकर अव्यवस्थाओं को लेकर असंतोष जाहिर किया और व्यवस्थाओं को सुचारू करने और आवारा गोवंश के लिए निर्देश दिए।

No comments