Breaking News

टोंक में 24 घंटे में 406 गाडिय़ों के काटे चालान

टोंक में पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए 406 गाडिय़ों के चालान काटे है। इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 223 ड्राइवरों पर की गई है। 
इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज गति से वाहन चलाने वाले, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले, बिना रिफलेक्टर के वाहन चलाने वाले, बिना नम्बरी वाहन चलाने वाले आदि नियम विरुद्ध ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई है। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। 

No comments