बैंक से लाइसेंसी बंदूक व 27 कारतूस चोरी
बीकानेर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बीकमपुर शाखा में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोर ने शाखा में घुसकर एक लाइसेंसी 12 बोर बंदूक और 27 कारतूस चोरी कर लिए हैं। मामले की रिपोर्ट शाखा प्रबंधक शिवा पाण्डे ने बज्जू थाना में दर्ज करवाई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर जांच की जा रही हे।
एफआईआर रिपोर्ट के अनुसार यह चोरी 13 और 14 नवम्बर की मध्य रात्रि को हुई। चोर शाखा के पीछे की तरफ से घुसते हुए पहले ग्रिल गेट और शटर तोड़ा, उसके बाद कैश रूम का ग्रिल तोड़कर अंदर पहुंचे।
एफआईआर रिपोर्ट के अनुसार यह चोरी 13 और 14 नवम्बर की मध्य रात्रि को हुई। चोर शाखा के पीछे की तरफ से घुसते हुए पहले ग्रिल गेट और शटर तोड़ा, उसके बाद कैश रूम का ग्रिल तोड़कर अंदर पहुंचे।

No comments