Breaking News

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 8 लोग गंभीर घायल

जोधपुर में बिलाड़ा के सरगना के बास के रहने वाले लोग जैतारण में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। खारीया मीठापुर बायपास पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रामा सेंटर बिलाड़ा पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए।

No comments